{"_id":"6710e7d1b39215e9300a35e3","slug":"truck-hits-passenger-bus-from-behind-in-bemetara-25-passengers-injured-in-accident-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: ट्रक से टकराई यात्री बस, 25 लोग घायल और चार की हालत नाजुक; दोनों के चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: ट्रक से टकराई यात्री बस, 25 लोग घायल और चार की हालत नाजुक; दोनों के चालक फरार
Thu, 17 Oct 2024 04:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:03 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में यात्री बस ट्रक से टकरा गई। बस में बैठे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
ट्रक ने यात्री बस में मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमेतरा जिले में गुरुवार दोपहर को एक यात्री बस अपने सामने से जा रहे ट्रक से टकरा गई। बस में बैठे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हे मुंगेली रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का उपचार नांदघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया व अडा़र के बीच हुआ है।
विज्ञापन
नांदघाट थाना से मिली जानकारी अनुसार दोपहर करीब एक बजे नांदघाट से मुंगेली की ओर जा रही यात्री बस अपने सामने से जा रही गैस टंकी से भरे ट्रक ने टकरा गई। दरअसल, ट्रक के आगे एक स्कूटी सवार महिला थी, जो गिर गई थी। ट्रक चालक ने ब्रेक मार दी। इसके पीछे से आ रही बस सीधे ट्रक से जा टकराई। दोनों वाहन के चालक मौके से फरार हो गए हैं। मौके से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस की टीम ने घायलों को नांदघाट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल को रेफर किया गया है।
विज्ञापन