{"_id":"64ae88a5a1bb79bc02028697","slug":"tribute-paid-to-29-jawans-including-martyr-sp-in-naxalite-attack-in-rajnandgaon-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत को सलाम: शहीद एसपी सहित 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि; कोरकोट्टी में 14 साल पहले हुई थी नक्सली मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत को सलाम: शहीद एसपी सहित 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि; कोरकोट्टी में 14 साल पहले हुई थी नक्सली मुठभेड़
Wed, 12 Jul 2023 04:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 12 Jul 2023 04:34 PM IST
सार
राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत कोरकोट्टी में हुई नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में एसपी सहित 29 जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने 12 जुलाई 2009 को एंबुश लगाकर जवानों पर हमला किया था।
विज्ञापन
शहीद एसपी की पत्नी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना अंतर्गत कोरकोट्टी में हुई नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस हमले में एसपी सहित 29 जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने 12 जुलाई 2009 को एंबुश लगाकर जवानों पर हमला किया था। दोनों तरफ से कई घंटे तक फायरिंग चली थी। शहीद जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन राजनांदगांव में किया जाता है।
विज्ञापन
मानपुर के मदनवाडा़ कोरकट्टी क्षेत्र में नक्सलियों ने बड़ा एंबुश लगाया था। मानपुर से फोर्स मदनवाड़ा जा रही थी। इस दौरान नक्सलियों के लगाए एंबुश में फंस गई। जानकारी मिलते ही तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे जवानों को बचाने के लिए वहां पहुंचे। नक्सलियों से कई घंटे तक मुठभेड़ चलती रही। इसमें एसपी सहित 29 जवान शहीद हो गए। उनकी शहादत को याद करते हुए प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को कार्यक्रम होता है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुए शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा व कांग्रेस के आला नेता भी शामिल हुए। कार्यक्रम में दिवंगत एसपी विनोद कुमार चौबे की पत्नी भी उपस्थित रहीं। शहीद जवानों के परिजनों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं का निराकरण भी अफसर अपने स्तर से करते हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शहीद जवानों की फोटो पर पुष्पांजलि दी।
विज्ञापन