{"_id":"6a0edebea0ac68b79807da81","slug":"tragic-accident-on-raipur-expressway-a-car-hit-a-young-man-picking-up-money-fallen-on-the-road-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Accident News: रायपुर एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरे पैसे उठाते युवक को कार ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Accident News: रायपुर एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, सड़क पर गिरे पैसे उठाते युवक को कार ने मारी टक्कर
Thu, 21 May 2026 04:00 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 21 May 2026 04:00 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर गिरे पैसे उठाने के लिए रुके युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर गिरे पैसे उठाने के लिए रुके युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक युवक किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके कुछ रुपए सड़क पर गिर गए। युवक ने एक्सप्रेस-वे किनारे अपना वाहन रोका और नीचे उतरकर पैसे उठाने लगा। तभी पीछे से तेज गति में आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत डायल-112 को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सहायता वाहन करीब 18 मिनट बाद मौके पर पहुंचा, तब तक घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा।
घटना के बाद देवेंद्र नगर एक्सप्रेस-वे की खराब व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां कई स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं, जिससे रात में सड़क पर अंधेरा रहता है और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। कुछ देर तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई और दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।