{"_id":"c449d0209d422af58c86131a1f28df98","slug":"traffic-police-person-manage-traffic-in-michael-jackson-style-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाला जो माइकल जैक्सन स्टाइल में संभालता है ट्राफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वाला जो माइकल जैक्सन स्टाइल में संभालता है ट्राफिक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 03 Dec 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
भारत में यातायात नियमों को तोड़ने वालों की कोई कमी नहीं है लेकिन अगर कोई ऐसा ट्रॉफिक पुलिस चौराहों पर माइकल जैक्सन की मूनवाल्क करता याताया को संभाले तो शायद लोग यातायात नियमों का पालन जरूर करने लगेंगे।
विज्ञापन
जी हां, इस वीडियो में आपको जो ट्रॉफिक पुलिस दिखाई दे रहा है उनका नाम रंजीत सिंह है। ये आपको मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की सड़कों पर मिल जाएंगे जो देखने में तो बिल्कुल 'सिंघम' की तरह है लेकिन यातायात को माइकल जैक्सन स्टाइल में हैंडल करते हैं।
विज्ञापन
इस चौराहे से गुजरने वाला हर व्यक्ति इनके इन अनोखे अंदाज को देखकर खुद ही नियमों का पालन करने लगता है। या यूं कहें की इनके अंदाज को देखकर जल्दबाजी के जगह रूककर इंतजार करना पसंद करता है।
विज्ञापन
रंजीत के इस अनोखे अंदाज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिसने इनको एक सुपरस्टार बना दिया है। इनके इस अनोखे अंदाल की वजह से विभाग द्वारा इनको कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है।