{"_id":"6652dc15af8f101d7c0ddb07","slug":"traffic-police-in-action-challan-issued-to-248-auto-drivers-for-no-parking-areas-in-raipur-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में ट्रैफिक पुलिस: रायपुर में नो-पार्किंग में सवारी चढ़ाने-उतारने वाले 248 ऑटो चालकों का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में ट्रैफिक पुलिस: रायपुर में नो-पार्किंग में सवारी चढ़ाने-उतारने वाले 248 ऑटो चालकों का कटा चालान
Sun, 26 May 2024 12:22 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 26 May 2024 12:22 PM IST
सार
Traffic Police in action: रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठाने उतारने को लेकर 248 ऑटो चालकों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
ऑटो चालकों का कटा चालान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Traffic Police in action: रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठाने उतारने को लेकर 248 ऑटो चालकों पर जुर्माना लगाया गया है। शहर के शास्त्री चौक, जय स्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, भनपुरी, टाटीबंध, भांठागांव, पचपेड़ी नाका, तेलीबांधा और पंडरी आदि प्रमुख चौक चौराहों पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
शहर से गुजरने वाले प्रमुख चौक चौराहों पर ऑटो चालकों के लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग पर वाहन खड़े कर सवारी बैठाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है। इस संबंध में बार-बार शिकायत मिलने पर रायपुर के आठ यातायात थाना के अधिकारी कर्मचारियों ने एक्शन लिया है। उन्होंने नो पार्किंग में खड़े कर यातायात में बाधा बनने वाले 248 ऑटो चालकों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने अपील की है कि सवारी निर्धारित स्टॉपेज पर ही बैठाएं और उतारे। किसी चौक पर या लेफ्ट टर्नपर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित न करें, ऐसा करते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। निर्धारित स्थल पर ही सवारी बैठाए और उतारे ।
विज्ञापन