फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Traffic Police ASI returned the purse full money to owner in Raipur CG

Raipur: सड़क पर पड़ा था नोटों से भरा पर्स, एएसआई ने कर दिया ऐसा काम, सबकी जुबां पर आ गया उसका नाम

Sun, 10 Sep 2023 02:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 10 Sep 2023 02:27 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में देखने को मिला है। फाफाडीह ट्रैफिक पुलिस के   एएसआई ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। उन्हें ड्यूटी के दौरान सड़क पर पैसे से भरा हुआ पर्स मिला, जिसे उन्होंने उसके मालिक को वापस लौटा दिया। 

विज्ञापन
Traffic Police ASI returned the purse full money to owner in Raipur CG
ट्रैफिक पुलिस ने नोटों से भरा पर्स मालिक को वापस लौटाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आजकल लोग मौके की तलाश में रहते हैं। कहीं से भी उन्हें मुफ्त का सामान मिल जाए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मौके के फायदा न उठाकर ईमानदारी की मिसाल पेश करते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर में देखने को मिला है। फाफाडीह ट्रैफिक पुलिस के एएसआई ने ईमानदारी की मिशाल पेश की है। उन्हें ड्यूटी के दौरान सड़क पर पैसे से भरा हुआ पर्स मिला, जिसे उन्होंने उसके मालिक को वापस लौटा दिया। 

विज्ञापन


थाना यातायात फाफाडीह रायपुर में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बीडी  मार्कंडेय और आरक्षक संदीप साहू के साथ यातायात व्यवस्था के लिए तेलघानी नाका चौक बीट में ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार शाम लगभग 7 बजे तेलघानी नाका चौक बीट में किसी अज्ञात व्यक्ति का पर्स रोड पर पड़ा था। एएसआई की नजर उस पर्स पर पड़ी। उन्होंने उठाकर देखा, तो उसमें 10 हजार 500 रुपए का बंडल, आधार कार्ड, एक डायरी और कुछ दस्तावेज रखा हुआ था। मार्कंडेय ने बैग में रखे डायरी को चेक किया। डायरी में रखे  नंबरों पर संपर्क किया गया। इस दौरान उन्हें  यह पर्स चौबे कॉलोनी रायपुर निवासी नवरत्न अग्रवाल का होना पाया गया।
विज्ञापन


'उचित ईनाम देने की घोषणा'
इसके बाद उसे संपर्क कर तेलघानी नाका बुलाया गया और उनका नोटों से भरा पर्स वापस लौटाया गया। इस सराहनीय काम के लिए एएसपी यातायात रायपुर सचिंद्र कुमार चौबे ने एएसआई मारकंडेय और आरक्षक संदीप साहू को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने उचित ईनाम देने की घोषणा भी की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed