फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tractor trolley fall in pond in dantewada Chhattisgarh

दंतेवाड़ा में दर्दनाक हादसा: तालाब में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद फंसे लोगों को निकाल रहा था जवान, हाथों में आया अपनी मां का शव

Tue, 10 Aug 2021 03:42 PM IST
प्रशांत झा कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर dantewada road accident
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर dantewada road accident Published by: प्रशांत झा कुमार झा Updated Tue, 10 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। ट्रैक्टर पलटने के बाद राहत बचाव के दौरान एक जवान उस वक्त अचेत हो गया जब उसके हाथों में अपनी मां का शव आ गया। बेटा अपनी मां का चेहरा देखकर फूट फूटकर रोने लगा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Tractor trolley fall in pond in dantewada Chhattisgarh
दंतेवाड़ा में हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। राहत और बचाव के दौरान एक जवान के हाथों में अपनी मां का शव आ गया। शव को देखते हुए फूट-फूटकर रोने लगा। दरअसल, सोमवार को इलाके में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। तेलम-टेटम इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई। चीख पुकार सुनाई देने के बाद सभी जवान घटना स्थल पर पहुंचे। डीआरजी के जवान बचाव करने के लिए तालाब में कूद गए। लोगों को तालाब से निकालते समय ऐसा हुआ कि एक जवान के हाथों में उसकी मां की लाश आ गई, जिसे देखकर वह अचेत हो गया।  

विज्ञापन


मां को देख फूट-फूटकर रोने लगा जवान
 युवक का नाम वसू कवासी है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप का जवान है। उसे यह नहीं पता था कि दुर्घटनावाली ट्रैक्टर ट्रॉली पर उसकी मां भी सवार थी। वसू पानी में दबे लोगों को बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान वसू के हाथ में एक महिला का शव आया, जैसे ही उसकी नजर महिला के चेहरे पर पड़ी वह फूट-फूटकर रोने लगा। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने युवक को किसी तरह संभाला ।
विज्ञापन


हादसे में 19 लोग हुए घायल, पांच की हालत गंभीर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जवान वसू कवासी की मां फूके कवासी कटेकल्याण ब्लॉक के टेटम की रहने वाली थीं। वह 25-30 लोगों के साथ आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम में हीरानार जा रही थीं। रास्ते में एक गड्ढा था और दूसरी ओर तालाब। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, 19 लोग घायल हो गए, इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed