फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tractor collided with riding a bike one died on the spot another seriously injured

Chhattisgarh: ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक ने मौके पर ही तोड़ा दम; दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sat, 08 Apr 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Apr 2023 08:52 PM IST
सार

मौके पर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन
Tractor collided with riding a bike one died on the spot another seriously injured
ट्रैक्टर ने मारी बाइक सवारों की टक्कर, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ती जिले मे बाराद्वार थाना क्षेत्र के ठठारी गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मारी दी। इस हादसे मे बाइक सवार एक युवक की सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खरवानी निवासी हरीश कुमार पिता संतन मनहर अपने साथी प्रकाश कुमार कर्ष निवासी बैलादुला दोनों दोस्त थे। दोनों एक बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाराद्वार आए हुए थे। काम खत्म होने के बाद दोनों युवक खरवानी वापस जा रहे थे। दोनों ग्राम ठठारी के पास पहुंचे थे कि उसी समय तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा। बताया जा रहा है की आरोपी टैक्टर चालक बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर लेकर वहां से फरार हो गया। मौके पर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

विज्ञापन

बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ठठारी मे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed