फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tractor carrying cement and bricks overturned in Dantewada one laborer killed three injured

Dantewada: सीमेंट ईट भरकर ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Sat, 27 May 2023 05:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 May 2023 05:25 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में दो महिलाओं समेत कुल 10 मजदूर सवार थे। पोटाली के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से किनारे गड्ढे में पलट गया। 

विज्ञापन
Tractor carrying cement and bricks overturned in Dantewada one laborer killed three injured
घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नकुलनार से सीमेंट ईंट भरकर सुकमा जिले के गोंडेरास जा रहा ट्रैक्टर पोटाली पटेलपारा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में दो महिलाओं समेत कुल 10 मजदूर सवार थे। पोटाली के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में हुंगा (उम्र 35 साल) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल 108 को इस हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस हादसे में कुल तीन लोग चोटिल हुए हैं। कवासी जोगा (उम्र 30 साल) को सिर पर चोट आई है, वहीं पोडियम (उम्र 23 साल) को बाएं पैर में गंभीर चोट और कंधे पर चोट आई है। फिलहाल इनका इलाज चल रहा है।  

इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed