{"_id":"5dbd5f9e8ebc3e013149af26","slug":"top-naxalite-with-reward-of-rs-3-lakh-surrendered-before-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में था हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में था हाथ
Sat, 02 Nov 2019 05:03 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,छत्तीसगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 02 Nov 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
नक्सली: प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माओवादी विचारधारा से निराश और वरिष्ठ नक्सल नेताओं के शोषण के चलते एक कुख्यात नक्सली ने शनिवार को दंतेवाड़ा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि 26 वर्षीय नक्सली बमन मांडवी नक्सलियों के प्लाटून नंबर 26 का सेक्शन कमांडर था। वह गैरकानूनी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओइस्ट) से एक साधारण सदस्य के रूप में जुड़ा था। दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में हुए सुरक्षा बलों पर कई हमलों में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि सुकमा जिले के टहकवाड़ा जिले में 2014 में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में भी शामिल था जिसमें 16 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। 2015 में दंतेवाड़ा जिले के मैलवाड़ा में सीआरपीएफ की गाड़ी को आईईडी से उड़ाने की घटना में भी इसका हाथ था जिसमें 7 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन