फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   tomorrow Marathon meeting in Chhattisgarh Congress: KC Venugopal will take meeting in Raipur

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मैराथन मीटिंग आज: KC वेणुगोपाल लेंगे बैठक, शैलेजा, भूपेश, चंदन, उल्का होंगे शामिल

Sat, 19 Aug 2023 10:19 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 19 Aug 2023 10:19 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता प्रभारी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टियों में लगातार चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए बैठकें आयोजित हो रही हैं।

विज्ञापन
tomorrow Marathon meeting in Chhattisgarh Congress: KC Venugopal will take meeting in Raipur
KC वेणुगोपाल, शैलेजा, सप्तगिरी उल्का, डॉ. चंदन यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता प्रभारी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टियों में लगातार चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिए बैठकें आयोजित हो रही हैं। इसी क्रम में आज 19 अगस्त को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें होगी। पहली बैठक सुबह 10 से 12 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की होगी। दूसरी बैठक दोपहर 12 बजे से लोकसभा पर्यवेक्षकों की होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल दोनों बैठक लेंगे। आज रायपुर पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


मीटिंग में प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव गण डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का और विजय जांगिड़ शामिल होंगे। इसके साथ ही पर्यवेक्षक और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


दोनों बैठकों को लेकर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव छत्तीसगढ़ पहुंचे। इसके बाद शाम 6 बजे राजीव भवन रायपुर पहुंचकर प्रस्तावित बैठक की तैयारी का जायजा लिया। चंदन यादव 19 अगस्त को राजीव भवन रायपुर में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। वहीं सप्तगिरी उल्का भी बैठक में भाग लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed