{"_id":"64a902e5104cd9da010e93f5","slug":"today-weather-update-news-heavy-rain-in-chhattisgarh-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG weather update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, आज भी होगी कई इलाकों में जमकर वर्षा, गिर सकता है वज्रपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG weather update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, आज भी होगी कई इलाकों में जमकर वर्षा, गिर सकता है वज्रपात
Sat, 08 Jul 2023 12:02 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:02 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। यह पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के इलाकों में ज्यादातर बारिश हुई है। वहीं कई जगहों में हल्की बारिश हो रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश हो रही है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। यह पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के इलाकों में ज्यादातर बारिश हुई है। वहीं कई जगहों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ भर में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की कोई संभावना नहीं है। पूरे प्रदेश में पिछले कई दिनों से भरी बारिश हो रही है। वहीं बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के 20 से 24 जगहों पर बारिश हुई है। प्रदेश के निचले सतह से पश्चिमी नमी हवा आने के कारण बारिश की मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
अगले 7 दिनों में 68.5 मिमी वर्षा
प्रदेश में सबसे बारिश बस्तर इलाके में हुई है। जहां 103 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है। 65 मिमी. वर्षा रायपुर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई महीने के शुरुआत से 7 तारीख तक रायपुर में 68.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं मौसम विभाग ने कल के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। कई जगहों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के भी संभावना है।
विज्ञापन