फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Today ninth day of Nautapa: Possibility of heat wave in Raipur, Bilaspur and Durg division in cg

नौतपा का आज नौवां दिन: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना, बस्तर में गरज-चमक के साथ चलेगी अंधड़

Sun, 02 Jun 2024 10:57 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Jun 2024 10:57 AM IST
सार

नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
Today ninth day of Nautapa: Possibility of heat wave in Raipur, Bilaspur and Durg division in cg
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रह है। यहां 45.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार,  दो जून तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है। इसके बाद अगले पांच दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद तीन दिनों में एक से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर संभाग के एक दो जगह पर अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना है। बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहे। साथ ही दिनभर गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी पड़ी। रात के लगभग 10 बजे तक लोग गर्म हवाओं से परेशान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.60 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed