फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Timekeeper on duty assaulted in Jarhi Nagar Panchayat

नगर पंचायत जरही में बड़ी वारदात: ड्यूटी पर तैनात टाइम कीपर से मारपीट, उपाध्यक्ष के पति पर लगा है आरोप

Tue, 14 Jul 2026 07:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 07:15 PM IST
सार

सूरजपुर जिले के नगर पंचायत जरही में एक टाइम कीपर से मारपीट का मामला सामने आया है। उपाध्यक्ष के पति पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Timekeeper on duty assaulted in Jarhi Nagar Panchayat
ड्यूटी पर तैनात टाइम कीपर से मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत जरही में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात टाइम कीपर से सरेराह मारपीट की गई। नगर पंचायत उपाध्यक्ष के पति पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप है।

विज्ञापन


जरही निवासी नेहरुलाल टोप्पो नगर पंचायत के पीडब्ल्यूडी शाखा में टाइम कीपर हैं। 13 जुलाई को शाम 5 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें वरिष्ठ अधिकारी से सूचना मिली। वार्ड 1 में सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर कुछ ग्रामीण विवाद कर रहे थे। नेहरुलाल मौके पर पहुंचे और मामले को समझने लगे। तभी उपाध्यक्ष उर्मिला राजवाड़े के जेठ ने निर्माण कार्य पर पूछताछ की। नेहरुलाल ने वरिष्ठ अधिकारी से जानकारी लेने की बात कहकर मामला टाला। इसी बीच उपाध्यक्ष पति अर्जुन राजवाड़े वहां पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ पूछे नेहरुलाल पर हमला कर कई झापड़ जड़ दिए।
विज्ञापन


कर्मचारियों का विरोध
उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। पीड़ित नेहरुलाल ने उच्च अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर उन्होंने भटगांव थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। नेहरुलाल ने आरोप लगाया कि उन्हें ड्यूटी के दौरान निशाना बनाया गया। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्थानीय कर्मचारियों ने 'सुरक्षा नहीं तो काम नहीं' का नारा दिया। उन्होंने एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर काम बंद कर दिया। सीएमओ दयाशंकर गुप्ता की समझाइश के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौटे। अगले दिन भी शासकीय प्लेसमेंट कर्मचारियों ने काम पर न जाने का एलान किया। सीएमओ और नगर पंचायत अध्यक्ष पूरन राजवाड़े के हस्तक्षेप के बाद वे 3 घंटे बाद काम पर लौटे। पुलिस ने आरोपी अर्जुन राजवाड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed