Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   thugs cheated lakhs of rupees on pretext of getting job abroad in Raigarh

Raigarh: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठग लिये लाखों रुपये, कभी टिकट तो वीजा के नाम पर ऐंठता रहा पैसे

Sun, 14 Apr 2024 09:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 14 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
thugs cheated lakhs of rupees on pretext of getting job abroad in Raigarh
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

छाल थाना क्षेत्र में ठगों ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरूंगा गांव निवासी पीड़ित संदीप कुमार तिग्गा ने पुलिस ने दी तहरीर में बताया कि कुंदन कुमार नाम के व्यक्ति ने कनाडियन एयर लाइन में फूड पैकिंग की जॉब दिलाने के नाम पर तीन लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। 

विज्ञापन


संदीप तिग्गा ने यह भी बताया कि उसके दोस्त के जरिए कुंदन कुमार नाम के व्यक्ति से बात हुई, जिससे संदीप दिल्ली में मिला। कुंदन कुमार ने विदेश में जॉब दिलाने का आश्वासन देकर  अपना आधार कार्ड, विजिटिंग कार्ड दिया और कनाडियन एयर  लाइन में फूड पैकिंग कनाडा में जॉब देने की बात कहकर प्रोसेस  के नाम पर पहले 25 हजार रुपये लिए। थोड़े दिन बाद एक लेटर दिया और टिकट बुकिंग के लिए एक लाख 50 हजार रुपये लिया और बोला कि टिकट बुक कर भेज देगा। 
विज्ञापन


10-15 दिन बाद कुंदन टिकट कैंसिल कर बोला कि टिकट एक्सचेंज है। जब वीजा स्टंपिंग होगा, उसी समय टिकट कंपनी द्वारा मिल जायेगा। फिर उसने वीजा के नाम पर एक लाख 95 हजार रुपये लिए। कुंदन के अनुसार, 26 फरवरी को वीजा स्टपिंग मुंबई में होना था और 28 फरवरी का प्लेन टिकट मुंबई से टोरोंटो के लिए था, लेकिन 22 फरवरी को कुंदन कॉल कर अचानक एलएमआईए फंस जाने की बात कहकर कनाडा जाने की बात कहने लगा। तब संदीप ने सबूत के नाम पर टिकट एवं वीजा भेजने के लिए कुंदन को बोला तो उसने मोबाइल चोरी हो जाने और उसी में सब टिकट होने की बात बोला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप को आभास हुआ कि कुंदन उसके साथ धोखाधड़ी कर रहा है। उसने साइबर क्राइम पोर्टल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया, जिससे कुंदन का बैंक अकांउट फ्रीज हो गया। कुंदन अब संदीप को दबाव बना रहा है कि शिकायत वापस ले ले। संदीप तिग्गा के लिखित आवेदन पर थाना छाल में आरोपी पर धारा 420 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

नौकरी के फर्जी प्रस्तावों के झांसे में ना आएं।

रायगढ़ पुलिस ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि साइबर ठग नये-नये तरीकों से ठगी के प्रयास में लगे रहते हैं। इसमें भारत के बाहर अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरोह भी है। इनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरी के फर्जी प्रस्तावों के झांसे में ना आवें, विदेशों में नौकरी के लिए वैध तरीकों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed