{"_id":"617c9b1c6c13002ebe05ab8b","slug":"three-workers-die-while-cleaning-tank-at-tobacco-product-unit-in-raipur-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: रायपुर में तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री में हादसा, यूनिट के टैंक को साफ करते समय हुई तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: रायपुर में तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री में हादसा, यूनिट के टैंक को साफ करते समय हुई तीन मजदूरों की मौत
Sat, 30 Oct 2021 06:39 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Oct 2021 06:39 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि देखने में ऐसा लगता है कि उनकी मौत कुछ जहरीली गैसों के कारण या दम घुटने से हुई है। लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार को गुड़ाखू निर्माण इकाई में एक टैंक की सफाई के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत जहरीली गैस के कारण हुई है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सदर बाजार इलाके में स्थित गुडाखू (तंबाकू और शीरे के पाउडर से बना मिश्रण) बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम साहू (28), नेत्रम साहू (59) और जोगेश्वर उइके (40) कच्चे माल को मिलाने के लिए इस्तेमाल होने वाले टैंक की सफाई कर रहे थे, तभी वे अचानक बेहोश हो गए।
विज्ञापन
बेहोश होते ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि देखने में ऐसा लगता है कि उनकी मौत कुछ जहरीली गैसों के कारण या दम घुटने से हुई है। लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन