{"_id":"669510827f6e8443ee030f95","slug":"three-robbers-snatched-a-youth-mobile-and-attacked-him-with-a-knife-in-raipur-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में बदमाशों का हौसले बुलंद: टहलने गए युवक का मोबाइल छिना, फिर तीन लुटेरों चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में बदमाशों का हौसले बुलंद: टहलने गए युवक का मोबाइल छिना, फिर तीन लुटेरों चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
Mon, 15 Jul 2024 05:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:36 PM IST
सार
लुटेरे ने एक युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। दरअसल, आरोग्य अस्पताल के पास से पैदल जा रहे युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहा था, इस दौरान युवक ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में एक बार फिर बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। चोरी, लुट और मारपीट जैसे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला रायपुर के शंकर नगर खम्हारडीह थाना क्षेत्र से सामने आया है। लुटेरे ने एक युवक पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। दरअसल, आरोग्य अस्पताल के पास से पैदल जा रहे युवक का मोबाइल लूटकर भाग रहा था, इस दौरान युवक ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
मामला शंकर नगर खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां पैदल जा रहे युवक पर बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। तीन लुटेरे एक बाइक पर सवार थे। मोबाइल छीन कर भाग रहे थे। इस दौरान युवक ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तभी बाइक में पीछे बैठे एक लुटेरे ने उसके जांघ में चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार सुबह लगभग पांच बजे की है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।