फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three Naxalites killed in encounter with police on Dantewada-Sukma border

Naxalite encounter: दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये

Sun, 24 Dec 2023 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Three Naxalites killed in encounter with police on Dantewada-Sukma border
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये हैं। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि कटेकल्याण पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत डब्बाकुन्ना गांव के पास एक पहाड़ी पर शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय मुठभेड़ हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।

विज्ञापन

 

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने दंतेवाड़ा-सुकमा अंतर-जिला सीमा पर तुमकपाल पुलिस शिविर से डब्बाकुन्ना की ओर अभियान शुरू किया था। गोलीबारी तुमकपाल और डब्बाकुन्ना के बीच जंगली पहाड़ी पर हुई। आईजी ने बताया कि गोलीबारी रुकने के बाद मौके से वर्दी पहने तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किये गये हैं। तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed