{"_id":"64f576b4ebd4e207e7003e0a","slug":"three-laborers-buried-under-debris-of-borewell-in-balod-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News: बोरवेल की मिट्टी धंसने से मलबे में दबे तीन मजदूर, एक मौत और दो सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News: बोरवेल की मिट्टी धंसने से मलबे में दबे तीन मजदूर, एक मौत और दो सुरक्षित
Mon, 04 Sep 2023 11:57 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:57 AM IST
सार
बोरवेल खनन के दौरान जमीन के धंसने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बोरवेल की मिट्टी धंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरूर थाना क्षेत्र में पुराने खोदे गए बोरवेल में घुसे तीन मजदूर जमीन धंसने से मलबे में दब गए। दो मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर मशीन और पाइप लाइन निकालने के लिए जेसीबी से गड्ढा कर बोर में घुसे थे। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरफ की टीम ने रविवार रात में रेस्क्यू कर मलबे में दबे शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
गुरुर थाना सहायक उपनिरीक्षक धनेश्वर साहू ने बताया कि घटना की जानकारी जैसी मिली पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। रात लगभग दो बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला, जिसके बाद शव का रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। खैरडिग्गी गांव के रहने वाले मजदूर की रामकुमार पोया (36) पुत्र पुनाराम पोया की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन