{"_id":"635b7cae266a4d45e3578b6a","slug":"three-elephants-fell-into-well-in-dhamtari-district-s-dugli-forest-range-forest-department-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: दुगली में कुएं में गिरे तीन हाथी, वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: दुगली में कुएं में गिरे तीन हाथी, वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों को सुरक्षित निकाला
Fri, 28 Oct 2022 12:24 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्ट, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्ट, धमतरी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:24 PM IST
सार
दुगली परिक्षेत्र अंतर्गत चारगांव के किसान रमेश नेताम के खेत कंपार्टमेंट 339 के नजदीक स्थित कुएं में बीती रात करीब आठ बजे तीन हाथी गिर गए थे। रात को सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और अधिकारियों ने मोर्चा संभला और तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
कुएं में गिरा हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दुगली वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों का झुंड़ इलाके में विचरण कर रहा है। हाथियों का झुंड खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ रहा है। बीती रात दुगली के चारगांव में किसान रमेश नेताम के खेत से लगे कुएं में तीन हाथी गिर गए थे। रात होने की वजह से वन विभाग रेस्क्यू अभियान नहीं कर पाया। सुबह होते-होते वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों हाथियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
दरअसल, दुगली परिक्षेत्र अंतर्गत चारगांव के किसान रमेश नेताम के खेत कंपार्टमेंट 339 के नजदीक स्थित कुएं में बीती रात करीब आठ बजे तीन हाथी गिर गए थे। रात को वन विभाग को सूचना मिलने पर डीएफओ सहित समस्त अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मौके पर आसपास हाथियों का झुंड (लगभग 30) विचरण कर रहे थे।
विज्ञापन
लेकिन किसी प्रकार की बेचैनी हाथियों में नजर नहीं आ रही थी। इससे अनुमान लगाया गया कि कुएं में गिरे हाथी सुरक्षित हैं। चूंकि चारों ओर हाथी खेतों में घूम रहे थे, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से रात में रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बाद में दो जेसीबी, सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठों आदि की व्यवस्था कर ली गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। शुक्रवार की सुबह पांच बजे के आसपास दो हाथी पास के सोलर पंप के सहारे से बाहर आ गए। जबकि तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था, जिसे कुएं के एक छोर को जेसीबी से हटा करके बाहर निकाला गया। तीनों हाथीयो को जंगल के भीतर खदेड़ दिया गया। जहां पर तीनो हाथी सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं। जिसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली।