{"_id":"5fbc18ae8ebc3e9b8f2e75ca","slug":"three-18-lakh-naxalites-killed-one-jawan-injured-in-an-encounter-with-security-forces-in-kanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 18 लाख के तीन इनामी नक्सली ढेर, एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कांकेर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 18 लाख के तीन इनामी नक्सली ढेर, एक जवान घायल
Tue, 24 Nov 2020 01:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कांकेर
एजेंसी, कांकेर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
naxalite - सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। मारे गए तीनों नक्सलियों पर 18 लाख का इनाम था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ के दौरान एक सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का जवान भी गोली लगने से घायल हुआ है। महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि झड़प सुबह 8 बजे के आसपास जंगल में उस समय हुई जब एसएसबी की 33वीं बटालियन की एक टीम अपने कोसरंडा कैंप से ड्यूटी पर गश्त पर निकली थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ जब थमी तो इसमें एक महिला सहित तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 150 किलोमीटर दूर स्थित मुठभेड़ स्थल पर एक एक्स -95 राइफल, एक एसएलआर राइफल और देसी हथियार भी पाए गए।
विज्ञापन