फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Threatened to kill for Rs 500, three accused arrested in Raipur CG

रायपुर में बदमाश बेखौफ: 500 रुपए के लिए दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2023 03:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Aug 2023 03:27 PM IST
सार

मामूली बातों पर चाकू-छुरी से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिल्दा नेवरा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां तीन बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए देर रात एक युवक को लूट का शिकार बनाया है।

विज्ञापन
Threatened to kill for Rs 500, three accused arrested in Raipur CG
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बदमाश बेखौफ होकर घूम रहे हैं। मामूली बातों पर चाकू-छुरी से जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिल्दा नेवरा थाने क्षेत्र में देखने को मिला है, जहां तीन बदमाशों ने दबंगई दिखाते हुए देर रात एक युवक को लूट का शिकार बनाया है। पांच सौ रुपए के लिए युवक की जान लेने के लिए तुले थे। गुंडों ने युवक से एक मोबाइल फोन और पांच सौ रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


प्रार्थी ने तिल्दा-नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि बीते 22 अगस्त को अडानी पॉवर प्लांट जाने के लिए देर रात लगभग 1 बजे तिल्दा रेलवे स्टेशन पर आया। रात हो जाने से लॉज का बंदोबस्त के लिए लोगों को पूछा। लॉज से कुछ ही दूरी में 3 बदमाश बाइक सवार होकर आ रहे थे। बदमाशों ने प्रार्थी के सामने गाड़ी खड़ा कर पैसे मांगने लगे। वहीं पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रार्थी के मना करने पर 2 बदमाशों ने युवक को पकड़ा और तीसरे ने जेब में हाथ डालकर पैसे और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस पर प्रार्थी पुलिस थाने में शिकायत की। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में लग गई। इस दौरान गाड़ी नंबर से पुलिस ने बदमाशों को नेवरा शराब दुकान के पास से गिरफ्तार किया। मौके पर मौजूद गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया। वहीं पूछताछ पर बदमाशों पांच सौ को खर्च करना और मोबाइल को छिपाकर रखना बताया। मोबाइल को ढूंढ कर पुलिस ने जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गिरफ्तार 

  • उदित तिवारी 19 साल, निवासी साकिन वार्ड क्र.16 तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
  • मिर्जा सोहेल बेग 23 साल, निवासी साकिन वार्ड क्र.8 नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
  • राहुल वर्मा 21 साल, निवासी साकिन वार्ड क्र.16 सिनोधा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed