फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thieves stole jewelery along with cash in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: जनरल स्टोर संचालक के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी के साथ लूटे सोन-चांदी के गहने

Thu, 12 Oct 2023 05:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 12 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और 20 नगद के साथ सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मामले में पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Thieves stole jewelery along with cash in Gaurela Pendra Marwahi
जनरल स्टोर संचालक के घर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के गौरेला थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने जनरल स्टोर संचालक के घर को निशाना बनाया। चोरों ने 20 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर गौरेला थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गौरेला थाना क्षेत्र में रहने वाले जनरल स्टोर संचालक आलोक तिवारी ने बताया कि उनके घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर 20 हजार रुपये नगद सहित 4,70,000 के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घर वालों के अनुसार वे लोग रात 12 बजे खाना खाकर सोने चले गए थे। सुबह जब आलोक तिवारी की पत्नी प्रतिमा तिवारी उठीं तो उन्हें पूरे कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद सभी को चोरी की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी सौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। साइबर सेल की टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed