{"_id":"668653a21a397caa4308eb68","slug":"thieves-stole-five-boxes-of-country-liquor-and-five-thousand-rupees-in-korba-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, पांच पेटी देसी शराब और पांच हजार रुपये किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर, पांच पेटी देसी शराब और पांच हजार रुपये किए चोरी
Thu, 04 Jul 2024 01:17 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:17 PM IST
सार
कोरबा जिले में देसी शराब दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने करीब पांच पेटी देसी शराब और पांच हजार रुपये नकदी चोरी कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरबसपुर स्थित देसी शराब दुकान में रात के वक्त चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया है। शराब दुकान के पीछे से सेंधमारी कर चोर अंदर घुसे और लगभग पांच पेटी देसी शराब और पांच हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। देसी शराब दुकान में रात के वक्त दो कर्मचारी तैनात थे। सुबह होने पर उन्हें घटनाक्रम की जानकारी हुई और इसकी सूचना संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को दी गई। इसके अलावा सर्वमंगला चौकी और कुसमुंडा थाना पुलिस को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मानें तो रात दो बजे तक लगभग वह घूम-घूमकर देख रहे थे। देर रात अचानक बारिश बढ़ गई और वह स्टोर रूम पर चले गए। इस दौरान शायद चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। सुबह होने पर जब पीछे जाकर देखा तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी। हालांकि घटना ती सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से पूछताछ की गई। वहीं, कर्मचारियों का बयान दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज पर दिख रहा है कि किस तरह चोर अंदर घुसता है और चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। वहीं, कर्मचारियों ने मामले की सूचना शराब सप्लाई करने वाले प्लेसमेंट एजेंसी को भी दी। कुसमुंडा थाना पुलिस की मानें तो इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन