फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   thieves broke Jheeram monument and stole lights and other items In Jagdalpur

जगदलपुर में चोरों का आतंक: झीरम स्मारक को तोड़ा, चुरा ले गए लाइट व अन्य सामान

Thu, 20 Mar 2025 01:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 20 Mar 2025 01:36 PM IST
सार

लालबाग में स्थित झीरम स्मारक चोरों के निशान पर है। चोरों ने स्मारक को तोड़ दिया है। साथ ही वहां लगी लाइटें व अन्य सामना भी चुरा ले गए। घटना को लेकर लोगों को रोष देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
thieves broke Jheeram monument and stole lights and other items In Jagdalpur
झीरम स्मारक में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

25 मई 2013 को नक्सलियों ने दरभा के झीरम घाटी में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था। इस हमले में कांग्रेस के नेताओं समेत पुलिस के जवानों की भी शहादत हुई थी। इस घटना के बाद कांग्रेस सरकार ने अपने साथियों को श्रद्धांजि देने के लिए लालबाग में एक झीरम स्मारक का निर्माण कराया था। इस स्मारक को बने ज्यादा दिन भी नहीं हुए और चोरों ने इसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने परिवर्तन यात्रा में निकले कांग्रेस के नेताओं के ऊपर 25 मई 2013 को गोलीबारी कर दी थी। इस घटना में 32 लोग मारे गए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। नक्सलियों के इस हमले में कांग्रेस नेताओं की बड़ी ही निर्मम तरीके से हत्या भी की गई थी। सम्मान देने के लिए जगदलपुर शहर के लालबाग मैदान में करोड़ों रूपये की लागत से झीरम मेमोरियल का निर्माण कराया था, जिसका शुभारंभ तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 मई 2022 में किया था।
विज्ञापन


स्मारक बनने के बाद से कुछ दिनों तक इसका रखरखाव काफी अच्छा रहा, लेकिन बाद में इसकी ओर ध्यान देना बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने इस स्मारक को अपना निशाना बनाते हुए वहां पर बने लाइट से लेकर अन्य सामानों को तोड़ने के साथ ही चोरी कर ले गए। तीन सालों में ही स्मारक टूटने लगा। शहीद स्मारक में लगी लाइट, मूर्ति और उनके नेम प्लेटों में तोड़फोड़ के निशान भी पाए गए हैं। कई मूर्तियों के निचले हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इससे आमजनों से लेकर नेताओ में काफी रोष देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed