फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   They broke shutter of liquor shop and escaped with 144 bottles of different brands, six arrested in Raipur

महंगे शराब के शौकीन थे चोर: शराब दुकान का शटर उखाड़ कर अलग-अलग ब्रांड के 144 बोतल लेकर हुए फरार, छह गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 03:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 Jan 2025 03:10 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। इस बार सूने मकान या घर में नहीं बल्कि शराब दुकान में चोरों ने चोरी की है। दरअसल, चोर महंगी शराब के शौक़ीन थे। शौक पूरा करने के लिए शराब दुकान पहुंच गए और शटर उखाड़ कर दुकान अंदर घुस गए।

विज्ञापन
They broke shutter of liquor shop and escaped with 144 bottles of different brands, six arrested in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। इस बार सूने मकान या घर में नहीं बल्कि शराब दुकान में चोरों ने चोरी की है। दरअसल, चोर महंगी शराब के शौक़ीन थे। शौक पूरा करने के लिए शराब दुकान पहुंच गए और शटर उखाड़ कर दुकान अंदर घुस गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड के 144 बोतल लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार नाबालिग समेत छह को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी जब्त की है, जिसे चोरों ने शोरूम से चुराया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोर महंगे शराब पीने के शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जितेश कुमार बांधे ने खमतराई थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह व्यास तालाब बिरगांव के विदेशी शराब दुकान में चीफ सेलर के पद पर पदस्थ है। वह 14 जनवरी को दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह उसे दुकान के गार्ड ने सूचना दी कि दुकान में चोरों ने शटर को उखाड़ कर चोरी कर ली है। जिसमें अलग- अलग ब्रांड की 144 बोतल शराब चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पुलिस ने खोजबीन की, जिसके बाद सबसे पहले आरोपी राजा देवार, विकास देवार को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चार नाबालिगों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर की विदेशी शराब दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक भी जब्त की है। जिसे उन्होंने भिलाई के शोरूम से चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed