फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The two daughters of Chhattisgarh will become precedent for the whole country

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां जो पूरे देश के लिए मिसाल

Wed, 10 Jun 2015 05:28 PM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
The two daughters of Chhattisgarh will become precedent for the whole country

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से दो खबरें हैं। दोनों महिला जागरूकता और अपने अधिकारों के लिए उनके उठ खड़े होने की। जरूरी सामाजिक मुद्दों पर अक्सर चुप रहने वाली युवतियों के लिए ये दोनों लड़कियां मिसाल हो सकती हैं।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बईखापा गांव में शादी से पहले एक युवती ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई उसकी तारीफ कर उठा। जानकारी के अनुसार गांव की फुल्लेश्वरी बंजारा की शादी देवकीरारी बिल्हा गांव निवासी सूरज प्रकाश बंजारा से तय हुई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान शादी से पहले गत 15 मई को फुल्लेश्वरी ने अपने ससुराल में शौचालय होने की जानकारी मांगी थी, जिस पर उसके ससुर खेमराज बंजारा ने शौचालय होने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि वह शौचालय निर्माण की सरकारी योजना का इंतजार कर रहे हैं, तभी उसका निर्माण करा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर फुल्लेश्वरी ने अपने होने वाली पति और ससुरालियों को जानकारी भिजवा दी कि वो शादी के लिए जब ही तैयार होगी जब ससुराल में शौचालय निर्माण हो जाएगा। तब तक वह इंतजार कर लेगी। यह सुनते ही उसका होने वाला पति सूरज और ससुर खेमराज अपने गांव पहुंचे और जैसे तैसे शौचालय का निर्माण कराया।

इसके बाद उन्होंने तैयार शौचालय के फोटो खिंचवाकर गांव के कुछ लोगों को उन्हें देकर पुल्लेश्वरी के गांव भेजा। जहां सरपंच राजकुमार भारद्वाज के साथ वे पुल्लेश्वरी के घर पहुंचे और वो फोटो दिखवाए।

इसके बाद शादी की नई तारीख तय हुई और बीते 5 जून को फुल्लेश्वरी अपने पति के घर के लिए रवाना हुई। फुल्लेश्वरी के इस कदम के बाद गांव के अन्य लोगों में भी जागरूकता आई और सभी ने 30 जून तक अपने अपने घरों में शौचालय निर्माण का संकल्प लिया।

दूल्हे से रखी शराब छोड़ने की शर्त, न माना तो लौटा दी ‌बारात

The two daughters of Chhattisgarh will become precedent for the whole country

दूसरा मामला भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर क्षेत्र से जुड़ा है जहां एक युवती ने अपनी शादी के दौरान ऐसा बोल्ड कदम उठाया कि हर कोई हैरान रह गया। मामला बिलासपुर से 80‌ किलोमीटर दूर जयजयपुर ब्लाक क्षेत्र के खजुरानी गांव का है।

जहां लक्ष्मी प्रसाद सोनवाणी की बेटी मीणा की शादी शक्ति ब्लाक क्षेत्र के ‌तिमर गांव निवासी अमृतलाल बंजारे के बेटे कृष्‍ण कुमार बंजारे से होनी थी। सगाई के कुछ दिन बाद मीणा को पता चला कि उसका पति शराब का आदी है। उसने होने वाले पति को संदेश भिजवाया कि अगर वह उससे शादी करना चाहता है तो शराब पीना छोड़ दे।

बीते छह जून को कृष्‍णा कुमार बारात लेकर खजुरानी पहुंचा। बारात मीणा के घर पहुंची तो पता चला कि बारात में शामिल सभी बाराती शराब के नशे में झूम रहे थे। इस दौरान वो आती जाती महिलाओं से छेड़खानी भी कर रहे थे।

जब गांव के कुछ बुजुर्गों ने उन्हें समझाने और रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उनसे हाथापाई शुरू कर दी। लड़की के पिता से भी हाथापाई की गई। इसकी जानकारी जब मीणा को लगी तो उसने दूल्हे के बारे में पूछा। उसे बताया गया कि वह भी शराब के नशे में है, जिसके बाद मीणा का पारा हाई हो गया।

उसने अपने परिजनों से बात की और दूल्हे को संदेश भिजवा दिया कि वो उससे शादी नहीं कर सकती। मीणा का संदेश मिलते ही दूल्हे सूरज और उसके घरवालों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने बैकफुट पर आते हुए अन्य ग्रामीणों की मदद से मीणा को लगभग दो दिन तक शादी के लिए मनाने का प्रयास किया।

लेकिन वह अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई। नतीजतन सूरज को बिना दूल्हन के ही अपने घर वापिस लौटना पड़ा। वहीं मीणा के इस निर्णय का उसके घरवालों ने ही नहीं गांव वालों ने भी स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed