{"_id":"5dd3ace88ebc3e54ce702e3e","slug":"the-rapist-of-the-girl-was-punished-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में बुजुर्ग को 20 साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में बुजुर्ग को 20 साल कैद
Tue, 19 Nov 2019 02:20 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
Court order
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की एक अदालत ने चार वर्षीय बच्ची से बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक मोरिसा नायडू ने बताया कि सप्तम अतिरिक्त सेशन जज राजिव कुमार की अदालत ने बच्ची से बलात्कार के मामले में कृष्णा चंद्राकर (63 वर्ष) को 20 वर्ष कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने चंद्राकर पर 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
नायडू ने बताया कि शहर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की इस घटना में अदालत ने जल्द सुनवाई करते हुए 37 दिनों में ही फैसला सुना दिया। अधिवक्ता ने बताया कि इस वर्ष 12 अक्टूबर को चंद्राकर ने बच्ची से बलात्कार किया था।
विज्ञापन
नायडू ने बताया कि बच्ची के परिजन ने घटना की शिकायत मंदिर हसौद थाने में की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया था।