फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The pregnant woman who was suffering from labor pain was found by the city army personnel in the swollen river

CG: प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को नगर सेना के जवानों ने उफनती नदी कराई पार, बाढ़ से हर तरफ हाहाकार

Fri, 06 Sep 2024 03:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Sep 2024 03:54 PM IST
सार

बीजापुर जिले में हो रही बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में महिला को लाइफ सपोर्ट बोट के जरिये उफनती नदी पार कराकर महिला अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी।
 

विज्ञापन
The pregnant woman who was suffering from labor pain was found by the city army personnel in the swollen river
जवानों ने महिला को पार करवाई नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के अलग-अलग इलाकों में हो रही बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इन इलाकों में आपात स्थिति के लिए प्रसाशन ने नगर सेना की टीम तैनात की हुई है, जो ग्रामीणों व सरकारी अमले को लाइफ सपोर्ट बोट के जरिये नदी नालों को पार करा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शुक्रवार को गंगालुर क्षेत्र के चोखनपाल की रहने वाली गर्भवती महिला चिंता वडे प्रसव पीड़ा से कराह रही थी, उसे गंगालुर स्वास्थ्य केंद्र लाया जाना था, किंतु कामनाघट में मिंगाचल नदी का जलस्तर बढ़ने से इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग ने नगर सेना को दी। सूचना के आधार पर नगर सेना की रेस्क्यू टीम को रेड्डी भेजा गया। जहां से गर्भवती महिला चिंता वडे को लाइफ सपोर्ट बोट के जरिये उफनती नदी पार कराकर महिला को गंगालुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बचाव दल में कुम्हार कृष्ण राव, जिल्युस तिर्की , कृष्णदेव चालकी , संदीप भगत, मनीराम तेलम, रामचंद्र पवार, रैन्नु मज्जी,कन्हैया दुब्बा व अरुण दुब्बा शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed