फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The murder of tribal case was handed over to CID

आदिवासी की हत्या का मामला सीआईडी को सौंपा गया

Thu, 10 Nov 2016 03:25 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
The murder of tribal case was handed over to CID
- फोटो : social media

छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुकमा जिले में हुई एक आदिवासी की हत्या का मामला जांच के लिए राज्य सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया है। सुकमा जिले में एक आदिवासी की हत्या के आरोप में जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक-एक प्रोफेसर के साथ कुछ नक्सलियों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक ए.एन. उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि हमने बस्तर पुलिस की सिफारिश पर इस मामले की जांच राज्य सीआईडी को ट्रांसफर कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) एस.आर.पी. कल्लूरी ने बुधवार को डीजीपी को लिखे एक पत्र में सिफारिश की थी कि शामनाथ बघेल की हत्या के मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जाए। बघेल की हत्या के मामले में शनिवार को उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर माओवादियों और कुछ अन्य के साथ-साथ डीयू की प्रोफेसर नलिनी सुंदर, अर्चना प्रसाद (जेएनयू प्रोफेसर), विनीत तिवारी (दिल्ली के जोशी अधिकार संस्थान से), संजय पराते (छत्तीसगढ़ माकपा के प्रदेश सचिव) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सशस्त्र नक्सलियों ने चार नवंबर, शुक्रवार की देर रात शामनाथ बघेल की नामा गांव स्थित उसके घर पर कथित तौर पर धारदार हथियारों से हत्या कर दी थी। बघेल और उसके कुछ साथी इस साल अप्रैल से उनके गांव में चल रही नक्सली गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि बघेल पर हमले के दौरान माओवादी उसे कह रहे थे कि उसे इसलिए दंडित किया जा रहा है क्योंकि उसने सुंदर और अन्य लोगों की बात नहीं सुनी और उनका विरोध जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed