फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The mind is so sharp that Livjot Singh Arora, a student of fifth, will give the 10th exam

दिमाग इतना तेज कि पांचवीं का छात्र लिवजोत सिंह अरोड़ा देगा 10वीं की परीक्षा

Wed, 03 Feb 2021 02:58 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुर्ग
एजेंसी, दुर्ग Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 03 Feb 2021 02:58 AM IST
विज्ञापन
The mind is so sharp that Livjot Singh Arora, a student of fifth, will give the 10th exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

होनहार बिरवान के होत चिकने पात। यह कहावत छत्तीसगढ़ के 11 वर्षीय लिवजोत सिंह अरोड़ा पर सटीक बैठती है। लिवजोत वैसे तो पांचवीं के छात्र हैं, मगर उन्हें 10वीं की परीक्षा देने की अनुमति मिली है। लिवजोत का दिमाग इतना तेज है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को यह अनुमति देनी पड़ी, जिसे राज्य में इस तरह का पहला मामला माना जा रहा है।

विज्ञापन


11 साल के लिवजोत सिंह अरोड़ा का आईक्यू 16 वर्ष के किशोर के बराबर
बोर्ड के मुताबिक, लिवजोत ने 10वीं की परीक्षा में बैठने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद उनका दुर्ग जिला अस्पताल में बुद्धिलब्धि (आईक्यू) परीक्षण कराया गया। जांच में लिवजोत का आईक्यू स्तर 16 वर्षीय किशोर के बराबर पाया गया। आईक्यू स्तर से इंसान की बुद्धिमत्ता का आकलन किया जाता है।
विज्ञापन


इसी आधार पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दी परीक्षा में बैठने की अनुमति
बयान के मुताबिक, लिवजोत परीक्षा के नतीजे और आईक्यू रिपोर्ट को बोर्ड की परीक्षा और परिणाम समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद ही उसे 10वीं की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई। लिवजोत के पिता गुरविंदर सिंह अरोड़ा ने कहा, मेरा बेटा शुरुआत से ही बहुत प्रतिभावान था। जब वह तीसरी कक्षा में था, तभी उसने सेकेंडों में गणित के सवाल हल कर लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed