फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The father cut a cake on the funeral pyre of his daughter who died in a road accident in Kabirdham

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने दी अंतिम विदाई: चिता को गुब्बारे से सजाया, श्मशान घाट में केक काटकर मनाया बर्थडे

Wed, 08 Oct 2025 02:29 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 08 Oct 2025 02:29 PM IST
सार

कुछ पल ऐसे होते हैं जो जीवन भर याद रह जाते हैं, जब खुशी और दर्द एक साथ छू जाते हैं। 5 अक्टूबर का दिन भी ऐसा ही रहा, जब सड़क हादसे में अपनी 10 वर्षीय बेटी अदिति को खो चुके पिता ने उसी दिन उसे जन्मदिन और अंतिम संस्कार दोनों का एहसास कराया।

विज्ञापन
The father cut a cake on the funeral pyre of his daughter who died in a road accident in Kabirdham
बेटी के जन्मदिन पर पिता ने दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंदगी के सबसे मार्मिक और दिल तोड़ देने वाले पलों में से एक तब सामने आया जब सड़क हादसे में अपनी 10 वर्षीय बेटी अदिति भट्टाचार्य को खो चुके पिता ने उसी दिन उसे अंतिम विदाई दी, अदिति का जन्मदिन भी उसी दिन था। पिता ने चिता पर बैठकर केक काटते हुए बेटी को विदा करने का दृश्य हर किसी के दिल को झकझोर गया। हादसा 5 अक्टूबर को कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुआ, जिसमें बोलेरो वाहन और ट्रक की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें मां-बेटी परम (45) और अदिति भट्टाचार्य (10) शामिल थे।
विज्ञापन




अदिति की अंतिम यात्रा के दौरान पिता इंद्रजीत भट्टाचार्य और परिवारजन ने बच्ची का जन्मदिन मनाया। चॉकलेट, गुब्बारे और बर्थडे सजावट के साथ केक काटा गया, और इसके बाद पिता ने अपनी बेटी को चिता पर सुलाकर अंतिम विदाई दी। इस मार्मिक दृश्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दी।
विज्ञापन


दोनों का अंतिम संस्कार कवर्धा शहर के लोहारा रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया। स्थानीय लोग और रिश्तेदार इस मार्मिक घटना को देखकर भावुक हो गए और सड़क हादसों के प्रति सजग रहने की जरूरत महसूस की। यह घटना न केवल एक परिवार के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आई, बल्कि यह जन्मदिन और अंतिम संस्कार का मिश्रित दृश्य हर किसी के दिल को छू गया और जीवन की नाजुकता की याद दिला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
इधर, हादसे के बाद चिल्फी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार कल्याणी जिला नदिया (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले 9 लोग एमपी में घूमने लिए गए थे। 5 अक्टूबर को ये एमपी के कान्हा टाइगर रिजर्व से बोलेरो वाहन क्रमांक CG-07-AM-2839 को किराया में लेकर वापस बिलासपुर रेलवे स्टेशन आ रहे थे। इसी रात 10 बजे इनकी कोलकाता वापसी के लिए ट्रेन थी। तभी शाम करीब 4 बजे चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया पहुंचे हुए थे कि विपरित दिशा कवर्धा की ओर से आ रहें ट्रक क्रमांक CG-06-GU-7674 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही पूर्वक बोलेरो को टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो चालक अजय कुमार कुश्वाहा, परम भट्टाचार्य, अदिति भट्टाचार्य, अन्वेशा सोम, पोपी वर्मा की मौत हो गई। वहीं, रितोभाष, अद्विका भट्टाचार्य, सुप्रिति मांझी, मुनमुन बाग, अरनादीप दास को गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार जारी है। चिल्फी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ  BNS की धारा 106(1), 125(a), 281 के तहत एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed