{"_id":"67c81e3790ef7c764108c29a","slug":"the-chairman-will-be-selected-on-the-7th-in-raipur-mayor-meenal-chaubey-said-a-big-thing-about-tax-collection-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में सात तारीख को होगा सभापति का चयन, कर वसूली को लेकर मेयर मीनल चौबे ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में सात तारीख को होगा सभापति का चयन, कर वसूली को लेकर मेयर मीनल चौबे ने कही बड़ी बात
Wed, 05 Mar 2025 03:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:20 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे को आज बुधवार को रायपुरा में लड्डू से तौलकर कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न मुद्दों में मीडिया से चर्चा की।
विज्ञापन
रायपुर मेयर मीनल चौबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सभापति का चयन को लेकर मेयर मीनल चौबे ने कहा कि आगामी सात तारीख को सभापति का चयन होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में संगठन का निर्णय महत्वपूर्ण होता है। संगठन जो भी आदेश करती है, उसके अनुसार हम काम करते हैं।
कर वसूली के लिए चार सौ करोड़ का टारगेट पर मेयर मीनल चौबे ने कहा कि नगर निगम का जो मुख्य आय का स्रोत है, वह हमारा राजस्व है। उन्होंने कहा कि सख्त निर्देश है कि हम मध्यम वर्गीय लोगों पर हम सख्ती दिखाते हैं, लेकिन जो बड़े और रसूखदार हैं। जो उच्च वर्ग के लोग हैं, उनसे भी बराबर रिवेन्यू वसूली की जाए, तभी जो नगर निगम का काम है वह ठीक ढंग से चल पाएगा।
नगर निगम की ओर से सूची तैयार की गई है, उसमें नेताओं का भी नाम शामिल है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस-बीजेपी का विषय नहीं है। बकायादार बकायादार होता है। उसके दलों से कोई संबंध नहीं है। जो भी बकायदार होगा, उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। नियमों के अधीन उन पर कार्रवाई की जाएगी। कर उनको देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
डॉग बाईट के विषय में उन्होंने कहा कि जब से मैं मेयर बनी हूं, इस विषय में काम कर रही हूँ। इसके लिए नगर निगम के डॉक्टर के टीम के माध्यम से बात कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ एनजीओ से भी बात कर रहे हैं। उनसे सुझाव लिया जाएगा, कि किस प्रकार इन घटनाओं से शहरवासियों और जनता को छुटकारा मिलेगा।