{"_id":"62d73df4df7703189f5433ab","slug":"terror-funding-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : आतंकी वित्तपोषण मामले का फरार आरोपी देवघर से गिरफ्तार, साल 2013 से तलाश रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : आतंकी वित्तपोषण मामले का फरार आरोपी देवघर से गिरफ्तार, साल 2013 से तलाश रही थी पुलिस
Wed, 20 Jul 2022 04:57 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 Jul 2022 04:57 AM IST
सार
एसएसपी ने कहा कि मंडल ने कथित तौर पर अपने बैंक खाते के जरिए आतंकी संगठनों सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों के खातों में कई लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आतंकवाद से जुड़े फंडिंग के एक मामले में कथित रूप से शामिल 41 वर्षीय एक व्यक्ति को झारखंड से गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि बिहार का रहने वाले श्रवण कुमार मंडल (41) रायपुर के खमतराय थाने में मामला दर्ज होने के बाद से 2013 से फरार था।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि आरोपी को मंडल को राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस), रायपुर पुलिस की अपराध रोधी और साइबर इकाई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने झारखंड के देवघर जिले से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि मंडल ने कथित तौर पर अपने बैंक खाते के जरिए आतंकी संगठनों सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों के खातों में कई लाख रुपये ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि 2013 में, छत्तीसगढ़ एटीएस ने धीरज साओ को गिरफ्तार किया था, जो खालिद नामक एक पाकिस्तानी नागरिक से कथित रूप से धन प्राप्त करने और उसे इंडियन मुजाहिदीन और सिमी से जुड़े लोगों को अपने बैंक खाते के माध्यम से स्थानांतरित करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में सड़क किनारे भोजनालय चलाता था।
अधिकारी ने कहा कि पैसा राजू खान, जुबैर हुसैन और उनकी पत्नी आयशा बानो के पास गया। बाद में उन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाल ही में रायपुर की एक अदालत ने बिहार के रहने वाले धीरज साव, पप्पू मंडल और कर्नाटक के जुबैर हुसैन और आयशा बानो को दोषी ठहराया और उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई।