{"_id":"64da2c2f6dfcfb0bb508e6f6","slug":"teachers-who-were-on-strike-worshiped-lord-shiva-by-keeping-fast-on-monday-in-bijapur-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG : पांचवे दिन भी शिक्षकों की हड़ताल जारी, 16 अगस्त को रायपुर में आक्रोश रैली निकालकर करेंगे शक्ति प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG : पांचवे दिन भी शिक्षकों की हड़ताल जारी, 16 अगस्त को रायपुर में आक्रोश रैली निकालकर करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Mon, 14 Aug 2023 07:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Aug 2023 07:00 PM IST
सार
बीजापुर में हड़ताल पर बैठे शिक्षकों ने सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना व भजन कीर्तन किया। वहीं, फेडरेशन आगमी 16 अगस्त को राजधानी में आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर सहायक शिक्षक, शिक्षक व प्राथमिक प्रधान शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले पिछले पांच दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं। सरकार का ध्यान आकर्षण व सद्बुद्धि के लिए सोमवार को धरना स्थल पर महिला शिक्षकों द्वारा सावन सोमवार व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना व भजन कीर्तन किया गया। वहीं, फेडरेशन 16 अगस्त को राजधानी में आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम व उसूर में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे शिक्षक रोज नए-नए व अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीजापुर ब्लॉक में महिला शिक्षकों ने सावन सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और भजन कीर्तन किया। बीजापुर जिले के लगभग 974 सहायक शिक्षक, शिक्षक व प्राथमिक प्रधान पाठक अपनी एक मांग को लेकर धरना कर रहे हैं। जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी की संभावना बनी हुई है। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष राजेश मिश्र ने बताया कि समग्र शिक्षक के बैनर तले बीजापुर जिले के समस्त सहायक शिक्षक, शिक्षक व प्रधान पाठक पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं। सरकार का ध्यान आकर्षण व सद्बुद्धि के लिए सावन सोमवार का व्रत रखकर शिव भगवान की आराधना व भजन कीर्तन किया गया। ब्लॉक स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन के बाद भी अगर मांग पूरी नहीं होती हैं तो 16 अगस्त को राजधानी रायपुर में एक आक्रोश रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, जिला सचिव सुशील हेमला ने बताया कि संगठन के प्रांतीय निर्णय अनुसार आगामी 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व को देखते सभी शिक्षकों को अपने-अपने स्कूलों में तिरंगा फहराकर वापस धरना स्थल में पहुंचकर धरना प्रदर्शन जारी रखने का आवाहन किया गया है।