{"_id":"be9e63d2-4f34-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"teachers-strike-in-water-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की पेशकश ठुकराई, किया जल सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की पेशकश ठुकराई, किया जल सत्याग्रह
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 26 Dec 2012 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सप्रे मैदान में धरना कर रहे शिक्षाकर्मियों ने सरकार की पेशकश को ठुकरा दिया है। संविलियन और छठवें वेतनमान की मांग कर रहे शिक्षाकर्मियों ने संयुक्त शिक्षा पंचायत मोर्चा के बैनर तले सचिव स्तरीय चर्चा में भाग लिया। इसमें राज्य सरकार की ओर से प्रमुख सचिव विवेक टांडा ने शिक्षाकर्मियों को साफ-साफ कह दिया कि संविलियन की बात न करें।
विज्ञापन
विवेक टांडा ने 12 से 14 वर्ष की सेवा दे शिक्षाकर्मियों को छठवां वेतनमान की पेशकश की, इसे शिक्षाकर्मियों ने खारिज कर दिया। उनका कहना है कि इससे केवल दो फीसदी शिक्षाकर्मियों को ही फायदा होगा। एक हिंदी दैनिक के अनुसार अनशनकारियों का कहना है कि शिक्षा कर्मियों से सरकार सकारात्मक चर्चा के लिए सचिव स्तरीय वार्ता के बजाय सीधे मंत्री स्तरीय उपसमिति से चर्चा कराए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने खुद शिक्षाकर्मियों के संविलियन की घोषणा की थी, इसलिए सीधे उन्हें इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। वहीं, तीन दिसंबर से प्रदर्शन कर रहे हड़तालियों ने जल सत्याग्रह भी शुरू कर दिया। 21 हड़तालियों ने जल सत्याग्रह कर शासन को सद्बुद्घि देने की प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्रांतिकारी विद्यार्थी संगठन ने भी शिक्षाकर्मियों की हड़ताल का समर्थन किया है। संगठन की छत्तीसगढ़ प्रदेश कमेटी ने राज्य सरकार से शिक्षाकर्मियों की दो सूत्रीय मांग को तत्काल पूरा करने की मांग की है। साथ ही शिक्षाकर्मियों की बर्खास्तगी का विरोध करते हुए बर्खास्तगी के निर्देश को भी वापस लेने के लिए कहा है।