फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   teacher who went to do economic survey in Janjgir Champa was beaten up by 3 people hostage in house

Janjgir-Champa: सर्वे अधिकारी को पहले घर में बनाया बंधक, फिर की मारपीट, अंत में लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Mon, 24 Apr 2023 10:37 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 10:37 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिला के चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में आर्थिक सर्वे करने गए शिक्षक को घर में बंधक बना कर 3 लोगों ने की मारपीट और महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। चांपा पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
teacher who went to do economic survey in Janjgir Champa was beaten up by 3 people hostage in house
शिक्षक सुधेशवर मरकाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिला के चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में आर्थिक जन गणना कर रहे शिक्षक को बंधक बनाकर जान लेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वहीं महिला ने प्रगणक के ऊपर घर में अकेला पा कर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। इस मामले में चांपा पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं महिला की शिकायत पर सर्वे अधिकारी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में शिक्षक को छुड़ाया
घटना की सूचना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपी के घर पहुंच कर घायल  कर्मचारी को छुड़ाया। चांपा पुलिस को घटना की सूचना दी और उपचार के लिए बिसाहू दास महंत अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल शिक्षक को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर रेफर कर दिया गया। चांपा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महिला ने लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप 
वहीं दूसरी तरफ कुरदा गांव की रहने वाली महिला ने प्रगणक सुधेशवर मरकाम के खिलाफ चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह घर में अकेली थी। अकेले होने का फायदा उठाते हुए छेड़खानी का आरोप लगाया है। जब महिला ने छेड़खानी करने का विरोध किया। तो तभी पीड़िता का पति घर आ गया। पति ने मारपीट करने की बता को स्वीकार किया। पीड़िता ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि कुरदा गांव में प्रगणक के ऊपर हुए हमले के मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं महिला की शिकायत पर प्रगणक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed