{"_id":"1705d794fa8c0b22b78c508df449ab9b","slug":"teacher-showd-obscene-cliping-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पढ़ाने की जगह अश्लील वीडियो दिखा रहा था टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में पढ़ाने की जगह अश्लील वीडियो दिखा रहा था टीचर
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक मामला सामने आया है जहां जिले के केंदई माध्यमिक शाला का एक टीचर छात्राओं को अश्लील क्लिपिंग दिखा रहा था।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो क्लीपिंग दिखाने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक केंदई माध्यमिक शाला के छात्राओं को अश्लील वीडियो क्लीपिंग दिखाने के मामले में पुलिस ने शिक्षक (शिक्षाकर्मी वर्ग दो) निशांत सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से सोनी फरार है।
विज्ञापन
छात्राओं ने सोनी की हरकतों की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। बाद में परिजनों ने खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार चंद्रकार से सोनी की शिकायत की थी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद छात्राओं के परिजनों ने संकुल केंद्र प्रभारी चमरा सिंह कंवर से सोनी की शिकायत की तब कंवर ने सोनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में शिकायत के बाद से आरोपी सोनी फरार है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।