फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   tailor used to make mms in trial room

MMS के लिए टेलर सिलता था तंग कपड़े

Wed, 25 Sep 2013 12:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
tailor used to make mms in trial room
छत्तीसगढ़ के रायपुर में टेलर द्वारा ट्रायल रुम में मोबाइल छिपाकर महिलाओं की फिल्म बनाने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


यह फर्जी टेलर जानबूझ कर महिलाओं के कपड़े तंग सिला करता था ताकि उन्हें चेक करने के लिए ट्रायल रूम का इस्तेमाल करना पड़े।

इस पूरे मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब मंगलवार को ट्रायल रूम में गई महिला ने कपड़ों में छिपा कैमरा देख लिया और पुलिस से शिकायत की।   

पुलिस अधिकारी भी टेलर की करतूत सुनकर हैरान रह गए। आनन-फानन में टेलर को गिरफ्तार कर लिया गया। टेलर अमित कुमार से पूछताछ की जा रही है।

उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। महिला पुलिस अधिकारियों से उसका परीक्षण करवाकर यह देखा जा रहा है कि उसने पहले कितनी महिलाओं की फिल्म बनाई है।


जानबूझकर सिलता था टाइट कपड़े
महिलाओं के ब्लाउज और सलवार-कुर्ती सिलने वाले टेलर के बारे में यह बात सामने आ रही है कि वह जानबूझ कर टाइट कपड़े सिला करता था। कपड़े की साइज देखकर ज्यादातर महिलाएं ट्रायल रुम में जाकर देखती थीं। टेलर यही चाहता था। शहर में इस तरीके से फिल्म बनाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed