{"_id":"670799adfb332105d702145d","slug":"sudden-fire-in-truck-on-national-highway-in-bemetara-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नेशनल हाईवे पर ट्रक में अचानक लगी आग, एक घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नेशनल हाईवे पर ट्रक में अचानक लगी आग, एक घंटे तक लगा रहा जाम
Thu, 10 Oct 2024 02:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:39 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिमगा नेशनल हाईवे स्थित ग्राम जेवरा में एक पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाया। ट्रक में लगी आग के कारण जाम लग गया। करीब एक घंटे बाद जाम खुला है।
विज्ञापन
दरअसल, ट्रक के चक्के में आग लगने के कारण इसके फटने का अंदेशा था, जिससे और खतरा था। यही कारण है कि दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जब ट्रक में लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया, तब वाहनों का आना-जाना शुरू हो सका। पुलिस के अनुसार अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वाहन चालक से जानकारी ली जा रही है। राहत की बात है कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं है।
विज्ञापन