{"_id":"964d73492a5aac4f2a3970e5ce571ea0","slug":"students-are-selling-laptops-given-by-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर सस्ते में बिक रहे हैं 'सरकारी लैपटॉप'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट पर सस्ते में बिक रहे हैं 'सरकारी लैपटॉप'
अमर उजाला
Updated Sat, 28 Sep 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ सरकार भले ही उच्च शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों को बड़ी उम्मीद के साथ लैपटॉप बांट रही है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि यही लैपटॉप इंटरनेट पर धड़ल्ले से खरीदे और बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर इन लैपटॉप के खरीदे और बेचे जाने के विज्ञापन बेहद आसानी से देखे जा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार अनुसार उच्च शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों को 17 हजार लैपटॉप और 36 हजार टैबलेट बांट चुकी है। एचसीएल कंपनी के इन लैपटॉप्स की बाजार में कीमत 24 हजार रुपए तक है लेकिन इन लैपटॉप को इंटरनेट पर 10 हजार तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
इसी तरह जो टैबलेट हैं उनकी बाजार में कीमत 20 हजार रुपए है जो बेहद सस्ते दामों में इंटरनेट पर बेचा जा रहा है।
क्या है परेशानी
सरकार की तरफ से दिए गए सिस्टम में ऑपरेटिंग सिस्टम लाइनेक्स है इसके अलावा इसकी स्पीड बहुत कम है। इसलिए ज्यादातर लोगों ने इन लैपटॉप को बेच दिया है।