फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Strict on negligence in Jal Jeevan Mission, contracts of 6 contractors cancelled, show cause notice to 114

Jashpur: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, 6 ठेकेदारों के अनुबंध रद्द, 114 को कारण बताओ नोटिस

Wed, 18 Jun 2025 04:02 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 18 Jun 2025 04:02 PM IST
सार

जिले में कुल 3333 योजनाओं में से अब तक केवल 1072 योजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ है। कार्यों में अत्यधिक देरी और अनुबंध शर्तों के उल्लंघन को देखते हुए 6 ठेकेदारों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, 114 अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
Strict on negligence in Jal Jeevan Mission, contracts of 6 contractors cancelled, show cause notice to 114
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर जिले में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति और कार्यों में लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में परियोजना की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 3333 योजनाओं में से अब तक केवल 1072 योजनाओं का कार्य पूर्ण हुआ है। कार्यों में अत्यधिक देरी और अनुबंध शर्तों के उल्लंघन को देखते हुए 6 ठेकेदारों के अनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं, 114 अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यदि इन ठेकेदारों से संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ, तो उनके अनुबंध भी रद्द कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


कलेक्टर व्यास ने सभी ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कर जल प्रदाय की सुविधा सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए और यदि किसी प्रकार का अनुचित भुगतान किया गया है, तो उसकी वसूली भी ठेकेदारों से की जाए। बैठक में जिला जल स्वच्छता मिशन के अधिकारी, कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed