{"_id":"6953b03cc0a040d9cc06c9b3","slug":"strict-monitoring-of-new-year-celebrations-raipur-police-has-made-a-strategy-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: नए साल के जश्न पर कड़ी निगरानी, रायपुर पुलिस ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: नए साल के जश्न पर कड़ी निगरानी, रायपुर पुलिस ने बनाई रणनीति
Tue, 30 Dec 2025 04:28 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 30 Dec 2025 04:28 PM IST
सार
सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित अहम बैठक में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी थाना प्रभारी, सीएसपी और एएसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर में नए साल के सेलिब्रेशन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारी शुरू कर दी है। सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम में आयोजित अहम बैठक में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी लाल उमेद सिंह ने अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी थाना प्रभारी, सीएसपी और एएसपी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि जश्न के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था, उपद्रव या अपराध की गुंजाइश न रहे। इस दौरान जिन थानों में लंबित अपराध मामलों की संख्या अधिक पाई गई, वहां के थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई गई।
नए साल की पार्टी, होटल, क्लब, फार्म हाउस और निजी आयोजनों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की संयुक्त टीमें तैनात की जाएंगी। सड़कों पर उत्पात, अवैध गतिविधियों और अनियंत्रित भीड़ पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान तैयार किया है।