फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   stepfather raped 14 year old girl in chhattisgarh korba

Korba: सौतेले पिता ने किया 14 साल की लड़की से दुष्कर्म; दो माह पहले ही मां ने की थी दूसरी शादी

Mon, 17 Oct 2022 06:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 06:27 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी बाप की भी एक बेटी और एक बेटा है। उसकी पत्नी के जाने के बाद उसने दूसरी शादी की और फिर महिला के साथ ही रहने के लिए आ गया था। लड़की के बयान लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। वह फरार होने की फिराक में था।

विज्ञापन
stepfather raped 14 year old girl in chhattisgarh korba
rape demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सौतेले बाप ने ही अपनी 14 साल की बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी बाप आइसक्रीम दिलाने के बहाने लड़की को साथ लेकर गया था। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो उसने पड़ोसियों से शिकायत की। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। इससे दो दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इस पर वह बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई है। FIR दर्ज होने के बाद से आरोपी भाग निकला है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

महिला के चार और आरोपी के पहले से दो बच्चे 
जानकारी के मुताबिक, मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला का पति उसे करीब दो साल पहले छोड़कर कहीं चला गया। महिला के चार बच्चे हैं। इनमें यह लड़की सबसे बड़ी है। पति के छोड़कर जाने के बाद महिला ने करीब दो माह पहले दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति के भी पहले से दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पति-पत्नी का झगड़ा हुआ। इस पर महिला बिना बताए कहीं चली गई। घर में सभी छह बच्चे और आरोपी पिता ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम दिलाने के बहाने ले गया था साथ
इसके बाद रविवार को 14 साल की लड़की को आरोपी बाप ने आइसक्रीम खिलाने की बात कही और अपने साथ कौहड़िया क्षेत्र में ले गया। वहां आरोपी ने लड़की से दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर लड़की डर गई। फिर दोनों घर लौट आए। देर रात फिर आरोपी ने लड़की को कमरे में बुलाया तो वह डरकर भाग गई। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी तो मामला पुलिस तक पहुंचा। इसकी भनक आरोपी को लगी तो वह भाग निकला। 
विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी
मानिकपुर चौकी प्रभारी ललन पटेल ने बताया कि आरोपी बाप ने फिर दो लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया तो वह भाग गई। इसके बाद मामला खुल सका। लड़की के बयान के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। उसने पूछताछ में दुष्कर्म की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश करती रही। फिर शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को आज मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed