फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Stepfather misdeed a 12 year old girl in Balrampur

CG Crime: सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मां ने बचाया तो रात में फिर बनाया हवस का शिकार

Tue, 31 Dec 2024 07:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Dec 2024 07:12 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और उसे तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Stepfather misdeed a 12 year old girl in Balrampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज के सनावल थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।  

विज्ञापन

पीड़ित बालिका के पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद दो वर्ष पूर्व पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके चार बच्चों के साथ अपने घर लेकर आ गया था, लेकिन उसकी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नीयत खराब हो गई। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 29 दिसंबर की दोपहर में उसकी सबसे छोटी लड़की घर पर नहीं थी, जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची तो आरोपी पिता ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होेन पर पीड़िता की मां बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर ले आई, रात में आरोपी फिर बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर जबरदस्ती कर फरार हो गया था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना सनावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed