फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Stealing eye on empty houses, cunning person steals gold, silver and cash, two arrested in Raipur

Raipur Crime: सूने मकानों पर चोरी की पैनी नजर, शातिर ने सोने, चांदी समेत नगद पर किया हाथ साफ, दो गिरफ्तार

Sun, 26 Jan 2025 09:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 26 Jan 2025 09:33 PM IST
सार

रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर चोरों सोने, चांदी और नगदी रकम लेकर फरार हो गए थे। आरोपी के कब्जे से दो लाख 30 रुपये का सामान जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Stealing eye on empty houses, cunning person steals gold, silver and cash, two arrested in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर चोरों सोने, चांदी और नगदी रकम लेकर फरार हो गए थे। आरोपी के कब्जे से दो लाख 30 रुपये का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन


प्रार्थी आशीष ठाकुर ने थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गणेश गार्डन के पास रहता है। वह चार दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे अपने घर में ताला लगाकर अस्पताल गया था, वहां से वापस घर के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया। घर के मुख्य दरवाजे को देखा, तो दरवाजे की कुण्डी टूटी हुई थी। घर के अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे की अलमारी खुली हुई थी।
विज्ञापन


लकडी की अलमारी का सारा सामान कमरे में बिखरा हुआ था। अलमारी को चेक किया, तो अलमारी के दराज में रखा सोने और चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम पर कोई हाथ साफ कर लिया था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी की घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही अज्ञात आरोपी की पतासाजी शुरू। टीम के सदस्यों ने घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया।


इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि डीडी नगर निवासी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना जो चोरी और नकबजनी के कई प्रकरणों में पहले जेल जा चुका है। एक लड़के साथ घटना स्थल पास संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना द्वारा अपने साथी तिलक सागर सहित एक अन्य के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर तिलक सागर की भी पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed