{"_id":"1f413066-5fc5-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"state-will-send-for-pilgrimage-to-60-years-above-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सरकार निशक्तजनों को करायेगी तीर्थयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सरकार निशक्तजनों को करायेगी तीर्थयात्रा
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 16 Jan 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के निशक्तजन भी अब तीर्थयात्रा कर पायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने मंगलवार को यहां 60 वर्ष से अधिक उम्र के गरीबी रेखा के नीचे के नागरिकों के लिये मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का शुभारंभ करते हुये यह घोषणा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बारे में रेलवे के अधिकारियों से बातचीत शुरु की जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को विशेष ट्रेन से रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों को शॉल भेंट करके सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे में रायपुर और बलौदा बाजार जिलों के एक हजार यात्री गये। यह जत्था शिरडी, शनि सिगनापुर और त्रयम्बकेश्वर की यात्रा पर निकला है। राज्य में 25 हजार लोगों को इस साल सरकारी खर्च पर तीर्थ यात्रा पर भेजे जाने की योजना है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक भी धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के लिये धर्मस्थलों का चयन भी कर लिया गया है और उसमें सभी धर्मों के स्थलों को शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ अब मध्य प्रदेश के बाद देश का दूसरा राज्य है जहां 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिये तीर्थ यात्रा योजना शुरु की गई है।