{"_id":"689d923b635948f0b304f9ba","slug":"state-information-commission-issues-notice-to-four-panchayat-secretaries-in-sukma-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: राज्य सूचना आयोग का चार पंचायत सचिवों को नोटिस, लगाया इतने हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: राज्य सूचना आयोग का चार पंचायत सचिवों को नोटिस, लगाया इतने हजार रुपये का जुर्माना
Thu, 14 Aug 2025 01:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:07 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में चार पंचायत सचिवों को आरटीआई उल्लंघन पर नोटिस भेजा गया है। इन चारों पर जुर्माना भी लगाया गया है। अन्य विभागों में भी RTI नियमों की अनदेखी की शिकायत की।
विज्ञापन
नोटिस जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सूचना आयोग ने सुकमा जिले के चार पंचायत सचिवों पर RTI के तहत समय पर जानकारी न देने के लिए 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया है। स्थानीय नागरिकों ने अन्य विभागों में भी RTI नियमों की अनदेखी की शिकायत की।
विज्ञापन
सुकमा- सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध न कराने पर राज्य सूचना आयोग ने सुकमा जिले के चार पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की है। कोंडासांवली, दुलेड, चिमलिपेंटा और सुरपनगुड़ा पंचायत के सचिवों पर 25,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
आयोग के अनुसार, संबंधित पंचायत सचिवों ने आवेदकों को निर्धारित समय सीमा में मांगी गई सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराईं। यह सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिसके तहत जवाबदेह अधिकारियों पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिले में केवल पंचायत विभाग ही नहीं, बल्कि कई अन्य विभाग भी आरटीआई नियमों की अनदेखी करते हैं। समय पर जवाब न देने से आम जनता को जरूरी जानकारी हासिल करने में कठिनाई होती है और पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।
जानकारों के मुताबिक, राज्य सूचना आयोग के निर्देशों का पालन जिले में सही तरीके से नहीं हो रहा है। यदि विभाग समय पर आरटीआई का जवाब दें और पारदर्शिता बरतें, तो शासन-प्रशासन पर जनता का भरोसा और मजबूत हो सकता है।