{"_id":"60396a504327a01aa4348f71","slug":"state-government-said-141-farmers-committed-suicide-in-chhattisgarh-in-last-ten-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में दस महीनों में 141 किसानों ने की आत्महत्या : राज्य सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में दस महीनों में 141 किसानों ने की आत्महत्या : राज्य सरकार
Sat, 27 Feb 2021 03:08 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 27 Feb 2021 03:08 AM IST
विज्ञापन
farmer suicide
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दस महीनों में छत्तीसगढ़ में 141 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में शुक्रवार को यह जानकारी दी। किसानों की खुदकुशी का मुद्दा उठाते हुए विपक्षी दल भाजपा ने इस मामले में जांच कराने और मृतक किसानों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन
विपक्ष के नेता धर्मलाल कौशिक ने प्रश्न काल के दौरान किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 तक प्रदेश में कितने किसानों ने आत्महत्या की और उनके इस कदम को उठाने का कारण क्या था। उन्होंने साथ ही सरकार द्वारा इसे रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी मांगी।
विज्ञापन
जवाब में राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने बताया कि 141 किसानों ने आत्महत्या की। उन्होंने बताया कि कोंडागांव जिले में निचले स्तर के एक राजस्व अधिकारी को बर्खास्त भी किया गया। इस पर कौशिक ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक नहीं इस तरह के सभी मामलों में जांच होनी चाहिए और सभी मृतक किसानों के परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए।
विज्ञापन