{"_id":"65d371ae750c6e9ed10dd899","slug":"state-administrative-service-officers-transfer-in-chhattisgarh-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, अखिलेश बने जिला पंचायत बिलासपुर के CEO, देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, अखिलेश बने जिला पंचायत बिलासपुर के CEO, देखें सूची
Mon, 19 Feb 2024 08:51 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:51 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कुल 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, तनुजा सलाम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है। आरती वासनिक को संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर का उपयुक्त बनाया गया है। गजेंद्र सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर सुकमा नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र बहादुर पांचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर भेजा गया है। अखिलेश साहू को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर बनाया गया है। रवि कुमार साहू को अपर कलेक्टर महासमुंद नियुक्त किए गए हैं। प्रवीण सिंह उपयुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय सरगुजा और उमेश कुमार पटेल को जशपुर का संयुक्त कलेक्ट नियुक्त किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटोना लकड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/HIWcqVE0De
विज्ञापन विज्ञापन— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) February 19, 2024